aajtaktimes

पेट्रोल पम्प मालिक को गोली मारने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार


जौनपुर। पेट्रोल पम्प मालिक को जान से मारने की नियत से गोली मारने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस बाबत बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुये आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि व्यवसायी राजेन्द्र जायसवाल निवासी बड़ेरी थाना बरसठी गत दिवस टहलने के लिये घर से निकलकर बगीचे की ओर गये थे कि तभी अपाची मोटरसाइकिल सवार 3 बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उन पर फायरिंग कर दिये जिससे वह लहुलुहान हो गये। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये जिस पर परिजन परेशान थे कि घटना के कुछ दिन फोन आया कि 50 लाख रूपये नहीं दोगे तो एक-एक करके पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। रंगदारी का दबाव बनाने हेतु धमकी देने के दूसरे दिन पेट्रोल पम्प पर 8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पम्प के मैनेजर पर दो फायर किये जिससे वह घायल हो गये। इसके बाद अन्य कर्मियों को मारकर घायल करने के बाद पम्प पर लगे सीसी कैमरे को नष्ट कर फरार हो गये। श्री सक्सेना ने बताया कि दोनों घटनाओं में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक बरसठी धनीराम वर्मा को निलम्बित करते हुये अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बरसठी उदय प्रताप सिंह, चन्दवक अनिल सिंह, सुजानगंज शिवशंकर सिंह, स्वाट प्रभारी शशिचन्द्र चौधरी मय टीम, थानाध्यक्ष सिकरारा केके चौबे व रामपुर नदीम अहमद फरीदी को लगाया गया। इस दौरान टीम ने बीती रात 3 बदमाशों को पकड़ लिया जिनमें अनुराग गुप्ता उर्फ अनु गुप्ता पुत्र स्व. ईश्वर चन्द्र गुप्ता निवासी बलवरगंज थाना सुजानगंज, विशाल शुक्ला पुत्र रमापति शुक्ला निवासी सवेली थाना सुजानगंज और रतन सिंह पुत्र रमेश चन्द्र सिंह निवासी लौकरी थाना लाइन बाजार हैं। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 12 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस और 32 बोर एक तमंचा व खोखा कारतूस अनुराग गुप्ता के पास से बरामद हुआ। साथ ही एक अन्य मोटरसाइकिल विशाल और 12 बोर का एक तमंचा व दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस बदमाश रतन सिंह के पास से बरामद हुआ।

Related

UP 3012905780999741483

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item