डेंगू व चिकनगुनिया की मार से कराहता शहर, आंकड़ा पहुंचा 72० के पार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/72.html

शहर में चिकनगुनिया के मरीजों की कुल संख्या 150 तक पहुंच गई है, जिसमें 39 मामलें बाहरी राज्यों से, 37 गलत पता देने वाले मरीजों के व 74 केस चंडीगढ़ से हैं। डेंगू रोकथाम के लिए एंटी मलेरिया विभाग की ड्राइव वीरवार को भी जारी रही। विभाग ने 5481 घरों की चैकिंग। साथ ही 2031 कूलर्स जांचे गए जिसमें से 5 पॉजीटिव पाए गए। 7425 कंटेनर्स में से 14 में डेंगू का लारवा मिला। इसके साथ ही 4308 वॉटर हैड टैंक्स, 169 लॉर्ज वॉटर बॉडीज की भी चैकिंग की गई। लापरवाही के लिए 5 लोगों को नोटिस दिया गया।
