
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी आरके सिन्हा (राज्यसभा सदस्य) ने कहा कि संगत-पंगत के माध्यम से कायस्थ समाज के लोगों को जोड़ना, सेवा का संकल्प, साझेपन की उड़ान की शुरुआत है जो देश के साथ विदेशों में भी चल रही है जिससे कायस्थ समाज तेजी से जुड़ रहा है और जागरूक हो रहा है। वे यहां कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित चित्रांश सम्मेलन व संगत पंगत कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। उन्होंने कहा कि कायस्थों को आजनिर्भर बनाने हेतु स्वरोजगार एवं कायस्थों को व्यवसाय में आगे आने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये 36 करोड़ की पूंजी से चित्रगुप्त मुद्रा बैंक की स्थापना की गयी है जिसमें लोगों ने निवेश किया है। इस दौरान उन्होंने महासभा के राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, अमित श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों की मांग पर चित्रगुप्त धर्मशाला रुहट्टा के निर्माण में 5 लाख रुपये देने की घोषणा किया। इस अवसर पर महेश चन्द्र श्रीवास्तव, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष श्रीवास्तव, दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष आमोद सिन्हा, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव, मयंक नारायण लाल, हिमांशू श्रीवास्तव, सोनल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।