aajtaktimes

धरनारत इंजीनियरों ने निकाला मशाल जुलूस


जौनपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के 28वें दिन इंजीनियरों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर सरकार की हठधर्मिता के विरूद्व धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद समस्त डिप्लोेमा इंजीनियर व जूनियर इंजीनियर्स कलेक्टेªट परिसर से मशाल जुलूस निकाले जो रोडवेज तिराहा, जेसीज चौराहा, जोगियापुर होते हुये पुनः कलेक्टेªट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किये। इस मौके पर संघर्ष समिति के चेयरमैन एवं जौनपुर प्रभारी इं. महेन्द्र फरीदवार ने बताया कि जब तक डिप्लोमा इंजीनियरों की मांगे शासन द्वारा नहीं मानी जाती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता इं. लालमणि सिंह व संचालन इं. केडी यादव ने किया। इस अवसर पर इं. राजेश सिंह, इं. वीपी श्रीवास्तव, इं. राजेन्द्र प्रसाद, इं. राम सकुन पटेल, इं. एसके यादव, इं. बेचन मिश्रा, इं सत्यनाम वर्मा, इं. अनिल मौर्य, इं. जीएन दूबे, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मंत्री सीबी सिंह, राजबली यादव, इं. अवधेश गुप्ता, इं. डीके सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 8570099336303857393

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item