जौनपुर । करंजा ब्लाक के करंजाकलां बाज़ार इमामबारगाह से 4 मुहर्रम का जुलुस बरामद हुआ मजलिस की सोज़खानी जनाब वसी हैदर साहब व् उनके हमनवा ने शुरू की मजलिस को खेताब ज़ाकिरे अहलेबैत अल्हिस्सलाम जनाब मौलाना कमर अब्बास ने की मजलिस में 71वे शहीद इमाम हुसैन अ0स0 के 6 माह के बच्चे हज़रत अली असग़र की शहादत पर रौशनी डालते हुए कहा की 6माह के बच्चे ने इमाम हुसैन अ0स0 की कर्बला में अज़ीम शहादत देकर दुनिया का पहला बच्चा जंग के मैदान पर अपने बाबा हुसैन के पैगाम ए इंसानियत को कामयाब बनाया मजलिस के बाद हज़रत अब्बास अ0स0 का अलम और ज़ुल्जनाह झूला अली असगर अ0स0 बरामद हुआ गांव की अंजुमन मोजिज़ाए हुसैन ने जुलूस निकाला और बाहर से आई हुई अंजुमन शमशीरे हैदरी सादात करंजाखुर्द,मासूमिया व अज़ाए हुसैन दख्खिनपट्टी, मश्के सकीना भंडारी,अज़ाए हुसैनी अहमदखा मंडी की अंजुमनों ने अंगारे का मातम करते हुए पूरे गावँ में गश्त किया और सुबह फ़ज्र की अज़ान के पहले जुलुस को तमाम किया । जुलुस में अज़ादार,नेसार,अर्शी,बेलाल,सलमान,वफादार,अच्छे भाई,अच्छन, आज़म ज़ैदी, राजा,शानू, गावं के व बाहर से आये हुए मोमनीनो ने शिरकत किया ।