aajtaktimes

लालबत्ती गैंग के सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद


मेरठ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कचहरी में पेशी के दौरान पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ नामी बदमाश कपिल और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस गैंग के पास से लालबत्ती लगी कार, पुलिस की वर्दी, बड़ी तादाद में असलहा और लूट का माल बरामद हुआ है.
वहीं पुलिस ने इनके कब्जे से कई और गाड़ियां भी बरामद किया है जो लूट की हैं. एसएसपी जे. रवींद्र गौड़ ने बताया कि कपिल और उसके साथियों का एक दर्जन से ज्यादा वारदात में हाथ रहा है. वहीं गिरोह के सदस्य लूटपाट के लिए पुलिस की वर्दी भी पहनते थे और लालबत्ती लगी गाड़ी से चलते थे, ताकि उन्हें वीआईपी समझकर किसी को शक न हो.

पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूट का सामान और कैश करीब 15 लाख का, दो बंदूक, एक रिवॉल्वर, पांच पिस्टल, एक देसी तमंचा और 344 कारतूस बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस की वर्दी भी मिली है.

Related

UP 5778414823937429035

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item