aajtaktimes

जौनपुर में गबन के आरोप में समिति सचिव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज


जौनपुर । जौनपुर जिले में सरकारी धन के गबन के आरोप में एक पूर्व प्रभारी समिति के सचिव के विरुद्ध जलालपुर  थाने में प्राथमिकी ( एफ आई आर ) दर्ज करायी गई है । सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबन्धक सहकारिता ने बताया कि साधन सहकारी समिति लिमिटेड महिमापुर, हरीपुर, जगापुर विकास खण्ड जलालपुर के पूर्व प्रभारी सचिव विभव कुमार सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में समिति में  11.97 लाख रूपये का गबन कर लिया गया था। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता के निर्देश पर मनोज सिंह अपर जिला सहकारी अधिकारी/तहसील प्रभारी केराकत एवं रत्नेश कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी सहायक जलालपुर द्वारा गबन की जॉच करते हुये विभव कुमार सिंह के विरूद्ध थाना जलालपुर में 11.97 लाख रू0 के गबन किये जाने की एफआईआर विभिन्न सम्बन्धित धाराओं में दर्ज करा दी गयी है।

Related

UP 4797996599480604094

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item