aajtaktimes

देश की लड़कियां बेहद क्षमतावान, बस उन्हें निखारने की जरूरत: साक्षी

मिर्जापुर: रियो आेलम्पिक की महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने आज कहा कि देश की लड़कियों में खेलों के लिहाज से बहुत क्षमता है, बस उसे निखारने की जरूरत है।

साक्षी ने मिर्जापुर के कछवां में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि खेल के क्षेत्र में देश की लड़कियों में काफी क्षमता और प्रतिभा है, लेकिन जरूरी प्रशिक्षण के अभाव में वे सामने नहीं आ पातीं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान लड़कियों को अगर समुचित प्रशिक्षण और सहयोग मिले तो वे भी अन्तर्रराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

रियो आेलम्पिक में कांस्य पदक विजेता ने कहा कि उन्होंने यह साबित किया है कि लड़कियों को सही प्रशिक्षण मिले तो वह आसमान छू सकती हैं। सत्यनारायण खेल संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट के पुरष विजेता को डेढ़ लाख रुपये और महिला वर्ग की विजेता को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Related

UP 2826839141007925669

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item