aajtaktimes

फुटबाल इंग्लिश लीग कप : माटा के गोल से मैनचेस्टर सिटी ध्वस्त


लंदन: जुआन माटा के दूसरे हाफ में मैच विजयी गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ इंग्लिश लीग फुटबाल कप मुकाबले में 1-0 से शानदार जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

यूनाइटेड के मैनेजर जोस मोरिन्हो के पूर्व क्लब चेल्सी के हाथों 0-4 की करारी शिकस्त से उबरते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सिटी को एक गोल के अंतर से शिकस्त देकर गत माह 1-2 से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। ओल्ड ट्रेफर्ड में यूनाइटेड को मिली जीत मोरिन्हो के नेतृत्व में पेप गुआरडियोला की टीम सिटी के खिलाफ 13 मैचों में तीसरी है। वहीं अपने करियर में गुआरडियोला को पहली बार छह मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

मोरिन्हो ने कहा कि खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की और जीतने के हकदार हैं। मैं बहुत खुश हूं। पिछले सप्ताह जैसे सबकुछ हमारे खिलाफ चल रहा था लेकिन हम पेशेवर खिलाड़ी हैं। हमारे प्रशंसक खराब परिणामों से दुखी थे लेकिन इस जीत ने सबकुछ बदल दिया है। यूनाइटेड का अगला मैच अब वेस्ट हैम यूनाइटेड से होगा जिसने चेल्सी को 2-1 से हराया जबकि साउथम्पटन ने सुंदरलैंड को 1-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। हालांकि मैनचेस्टर सिटी गोलों के अंतर से अभी भी तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

Related

UP 3857080705427791439

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item