जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव कृष्ण कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव व सदर विधानसभा अध्यक्ष रंजीत सोनकर के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को नगर के सिपाह चौराहे पर अमर सिंह का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकालने की मांग किया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कंधा से कंधा मिलाकर विधानसभा चुनाव 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिनेश यादव, रितेश यादव, कपिल यादव, शकील, अंसार, अबुसाद, प्रदीप, सुनील, अशोक, मो. फातिम, शुभम, रितेश श्रीवास्तव, मनीष गांधी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।