मतदाता जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_238.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा बीआरपी कालेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें शामिल एनसीसी कैडेट/एनएसएस स्काउट गाइड को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। स्काउट गाइड डीओसी राकेश मिश्र, ज्ञानचन्द्र चौहान, अजय चौहान, अखिलेश प्रजापति, धर्मराज विश्वकर्मा, सुधीर कुमार द्वारा ‘सभी मतदाता सूची में नाम बढ़वायें, सभी मतदाता कार्ड बनवायें, मतदाता बनें, अच्छे नागरिक बनें, मतदाता होने पर हमें गर्व है‘ सहित अन्य नारे लगाये गये। हजारों छात्र/छात्राओं द्वारा निकाली गयी रैली जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज, चहारसू, कोतवाली, नगर पालिका, सब्जी मण्डी के बाद शिया इण्टर कालेज के परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को मतदाता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर राकेश पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, स्वीप प्रभारी संजय पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अमित राय, तहसीलदार सदर केएन तिवारी सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी आदि मौजूद रहे।

