aajtaktimes

संकुल महापर्व दीपावली पर विद्वानों ने आयोजित की गोष्ठी


जौनपुर। डा. दिलीप सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में रिजवी खां मोहल्ले में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां उपस्थित लोगों के बीच उन्होंने कहा कि दीपावली पूरे विश्व का अद्भुत संकुल पर्व है जिसमें धनतेरस या धनवन्तरि जयंती, हनुमान जयंती या नरक चतुर्दशी, छोटी व बड़ी दीपावली तथा भैया दूज के परम पवित्र महापर्व पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि धनवन्तरि पूजा विश्व के महान वैद्य देव धनवन्तरि से सम्बन्धित है जो समुद्र से अमृत कलश लेकर विश्व को निरोग करने के लिये प्रकट हुये थे। दीपावली तो वर्षा व जाड़े की संधिबेला में पड़ने वाला में पड़ने वाला अद्भुत महापर्व है। पहले दिन घूर की दीपावली व अगले दिन असली दीपावली पड़ती है और यम द्वितीया महापर्व यमुना एवं यमराज से सम्बन्धित है जो भाई-बहन के पवित्र सम्बन्ध पर आधारित महापर्व है। चित्रगुप्त पूजा भी इसी से सम्बन्धित है। अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि उपर्युक्त स्थितियांे के चलते देश में धन-धान्य एवं स्थिरता बढ़ेगी और भारत की छवि विश्व पटल पर निखरेगी। इस अवसर पर तमाम विद्वान जन उपस्थित रहे।

Related

UP 1599487754639226751

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item