aajtaktimes

पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी थाः सफदर हुसैन

जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के उड़ी हमले के बाद से आंतक को पोषित करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाना बहुत जरूरी था। सेना ने सर्जिकल आपरेशन करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इस सरकार का यह कदम देश को गौरव दिलायेगा। उक्त बातें शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कही। उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल आपरेशन को जरूरी बताते हुये कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग कर इस तरह की कार्यवाही सरहनीय है। भारत ने पाकिस्तान को बता दिया है कि अब वह घुसपैठ और आंतक को बर्दाश्त नहीं करेगा। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान अगर अपनी घिनौनी हरकत से बाज नहीं आया तो इससे भी बड़ा कदम भारत को उठाना चाहिये, ताकि भविष्य में वह बुरी नजर से देख न पाये। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से अपील किया कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करे।

Related

UP 3766416694206791938

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item