aajtaktimes

अब बिना कीमोथैरेपी के भी होगा कैंसर का इलाज


जयपुर । ऑन्कोटाइपडीएक्स और ममाप्रिंट टेस्ट के जरिए अब बगैर कीमोथैरेपी दिए भी कैंसर को खत्म करना संभव है। टेस्ट के जरिए यह पता किया जा सकता है कि पेशेंट को कीमोथैरेपी की जरूरत है या नहीं।
यह जानकारी ब्रेस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. उत्तम सोनी ने ब्रेस्ट कैंसर पर शुरू हुई वर्कशॉप के दौरान दी। राजस्थान ब्रेस्ट ऑन्कोलॉजी ग्रुप, एसएमएस मेडिकल कॉलेज और सीता देवी हॉस्पिटल की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय ब्रेस्ट कैंसर पर वर्कशॉप की शुरुआत हुई।
हवा सड़क स्थित एक होटल में शुरू हुई वर्कशॉप में देश-विदेश से आए कैंसर स्पेशलिस्ट ने ब्रेस्ट कैंसर व ट्रीटमेंट में आए एडवांसमेंट पर चर्चा की।

वर्कशॉप के पहले दिन ब्रेस्ट सर्जरी प्लानिंग, इवॉल्यूशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जरी रेडिकल, एमआईआर, एसएसएम और कैंसर सर्जरी मैनेजमेंट जैसे कई विषयों पर डाॅक्टर्स की टीम की ओर से रिसर्च प्रजेंट की गई।

डॉक्टर्स ने बताया कि अच्छी डाइट, रेगुलर वर्कआउट और रूटीन मेडिकल चैकअप से कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। वर्कशॉप के दौरान 36 लेक्चर और वीडियो प्रजेंटेशन के जरिए ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जानकारी डॉक्ट्र्स आपस में शेयर कर रहे हैं।
लंदन से आए डॉ. आशुतोष कोठारी का कहना है कि पोस्ट कैंसर केयर पर इंडिया में अभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। कैंसर पेशेंट्स में लगभग 60 फीसदी पेशेंट ट्रीटमेंट के बाद सरवाइव करते हैं। इस दौरान पेशेंट्स को क्वालिटी लाइफ मिले इसके लिए काउंसलिंग और इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है।

Related

news 5960360853985374729

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item