जौनपुर। अंजू गिल एकेडमी को सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से हाईस्कूल की मान्यता मिल गयी जिसकी जानकारी होने पर विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गयी। नगर के कटघरा में संचालित उक्त विद्यालय के प्रबन्धक वारीन्द्र यादव ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जायेगा। प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने कहा कि सीबीएसई की मान्यता मिलना मील का पत्थर है लेकिन विद्यालय की व्यवस्था ने इसको पार कर लिया। उन्होंने बताया कि हमारा विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर सीबीएसई की मान्यता मिलने से विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक, बच्चे आदि ने खुशी जताते हुये एक-दूसरे को खिलाया। साथ ही विद्यालय के प्रबन्धक वारीन्द्र यादव के इस सफल प्रयास को सराहते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में वास्तव में विद्यालय उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर होगा। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।