करमन कौर, अंकिता राणा उभरती हुई टैनिस प्रतिभाएं हैं: सानिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_343.html

सानिया ने हाल में लगातार 80 हफ्तों से युगल रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनने का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि टेनिस खेल में देश में काफी प्रतिभाएं हें और खिलाड़ी को आगे बढऩे के लिए उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रतिभा है और मुझे उम्मीद है कि सही तरह के प्रयास से हम ग्रैंडस्लैम स्तर के कुछ खिलाड़ी निकलते हुए देखेंगे। टैनिस वैश्विक खेल है। युवा प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और सहयोग की मदद है ताकि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सफलता हासिल करने में मदद की जा सके।’’ उन्होंने अपने गृहनगर हैदराबाद में सानिया मिर्जा टैनिस अकादमी बनायी है जो युवा प्रतिभाओं के लिए इसी दिशा में उठाया गया कदम है।
