aajtaktimes

ये हैं दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट, इनकी खूबियां जान अाप भी रह जाएंगे हैरान!


नई दिल्ली : किसी भी देश के नागरिक के लिए पासपोर्ट सबसे अहम दस्तावेज होता है। दूसरे देश में जाना हो या फिर अपनी पहचान बतानी हो पासपोर्ट ही काम आता है। इन सबके अलावा पासपोर्ट से उस देश की ताकत का भी पता चलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के 5 सबसे पावरफुल पासपोर्ट और उनकी ताकत के बार में। ये ऐसे पासपोर्ट है जिनकी मदद से आप दुनिया के कई देशों में बिना वीजा के भी जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक जर्मन पासपोर्ट विश्व का सबसे ताकतवर पासपोर्ट माना जाता है। क्योकि जर्मन पासपोर्ट धारक विश्व के 177 देशों में बिना VISA के यात्रा कर सकता है। सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की लिस्ट में दूसरा स्थान स्वीडन का है। इस पासपोर्ट से आप विश्व के 176 देशों में बिना VISA के जा सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर ब्रिटिश पासपोर्ट के साथ आप 175 देशों में घूम सकते हैं क्योंकि इस पासपोर्ट से आपको 175 देशों में किसी भी तरह के VISA की कोई जरुरत नहीं पड़ती है। इतना ही नहीं फिनलैंड के नागरिक भी ब्रिटेन से पीछे नहीं हैं। फिनलैंड पासपोर्ट धारक भी बिना किसी VISA के विश्व के 175 देशों में घूम सकते हैं। बता दें कि अमेरिका विश्व का सबसे ताकतवर देश है अमेरिका का पासपोर्ट पांचवें स्थान पर आता है। लेकिन इस देश के पासपोर्ट की शक्ति जर्मनी, ब्रिटेन, स्वीडन और फिनलैंड के पासपोर्ट से कम है। क्योंकि अमेरिकी पासपोर्ट धारकों को 174 देशों में जाने के लिए किसी भी तरह के VISA की कोई जरुरत नहीं होती और यहां के लोग वीजा ऑन अराइवल और इसके बिना 174 देशों में जा सकते हैं।

Related

news 1455135208394753301

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item