aajtaktimes

अखिलेश मंत्रिमंडल में शिवपाल सबसे 'पावरफुल' मंत्री, गायत्री प्रजापति को परिवहन का जिम्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में शिवपाल यादव एक बार फिर से सबसे ताकतवर मंत्री बन गए हैं. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से शिवपाल यादव को 13 विभाग सौंप दिए हैं. शिवपाल यादव को पीडब्ल्यूडी छोड़कर सभी विभाग वापस सौंप दिए हैं.
पुरानों विभागों के साथ 2 नए विभाग की जिम्मेदारी भी शिवपाल को दी गई है, जिनमें चिकित्सा शिक्षा, आयुष और लघु सिंचाई विभाग भी शामिल हैं हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडब्लूडी विभाग अपने ही पास रखा है.अखिलेश ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन को पत्र भी भेज दिया है. बता दें कि पहले शिवपाल के पास केवल 11 मंत्रालय ही थे.
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की सिफारिश पर दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किए गए गायत्री प्रसाद प्रजापति को परिवहन विभाग सौंपा गया है. प्रजापति के खनन मंत्री रहते हुए उनपर कई तरह के आरोप लगेे थे.
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्रियों को विभागवार कार्य आवंटित कर दिया. अखिलेश यादव ने 26 सितंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था.
मंत्रियों में बंटे विभाग
गायत्री प्रसाद प्रजापति: परिवहन विभाग
मनोज कुमार पाण्डेय: इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
शिवाकांत ओझा: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
जियाउद्दीन रिज़वी: पशुधन विभाग
यासर शाह: कर एवं निबंधन (व्यापार कर) विभाग
रियाज अहमद: मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग
विदास मेहरोत्रा: परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग
नरेन्द्र वर्मा: गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग
शंखलाल मांझी: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग
अभिषेक मिश्रा: व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्री महबूब अली को वर्तमान कार्यप्रभार के साथ लघु सिंचाई विभाग का कार्यभार अतिरिक्त कार्यभार के रूप में आवंटित किया है.

Related

UP 2255556488735973222

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item