लखनऊ ।अखिलेश यादव के लाख विरोध के बावजूद आखिरकार कौमी एकता दल का विलय समाजवादी पार्टी में हो गया. पूर्व में भी समाजवादी पार्टी में एक बार कौमी एकता दल का विलय हुआ था, जिसे अखिलेश के तीखे विरोध के कारण रद्द कर दिया गया। कौमी एकता दल बाहुबली मुख्तार अंसारी की पार्टी है।इस बार समाजवादी पार्टी में कौमी एकता दल का विलय पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह ने स्वयं करवाया है।
आज प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रेस को बयान दिया कि नेताजी ने विलय का निर्णय लिया है और उनके फैसले के बाद कौमी एकता दल का सपा में विलय हो चुका है।
पिछली बार अखिलेश यादव के चाचा व यूपी सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव ने कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय कराया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।आज के फैसले को शिवपाल यादव की जीत व अखिलेश यादव के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है ।