aajtaktimes

हौसला पोषण योजना प्रगति की डीएम ने की समीक्षा


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में हौसला पोषण योजना के प्रगति की समीक्षा हुई जहां सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सीडीपीओ, आंगनवाड़ी की समीक्षा करके सभी विषयों में शत-प्रतिशत लक्ष्य एक सप्ताह में पूर्ण कर रिपोर्ट करें। जिलापूर्ति अधिकारी डा. राकेश तिवारी ने बताया कि शासनादेश के क्रम में कुपोषित बच्चों के परिवार को अनिवार्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत सम्मिलित किया जाना है। जिलाधिकारी श्री गोस्वामी ने पराग डेयरी को निर्देशित किया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आपूर्ति सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद ने विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमओ डा. रविन्द्र कुमार, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार कमलेश सोनी के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।


Related

UP 3889076986388049186

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item