aajtaktimes

सार्वजनिक स्थलों पर अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं, अवैध निर्माण तत्काल हटाने के निर्देश


लखनऊ (एएनएस )। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनवरी 2011 के बाद सार्वजनिक स्थलों पर किये गये अवैध निर्माणों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश देते हुए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
राज्य के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि एक जनवरी 2011 अथवा उसके बाद सार्वजनिक स्थलों पर किये गये अवैध निर्माण को तत्काल हटवा दिया जाये तथा उसकी रिपोर्ट सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा सम्बन्धित प्रमुख सचिव एवं सचिव को प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने सम्बन्धित प्रमुख सचिव विस्तृत आख्या आगामी दो माह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

Related

UP 8161044674123960765

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item