चाइना सामानों के बहिष्कार करने का लिया गया संकल्प
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_491.html
केराकत संवाददाता के अनुसार पीजी वेलफेयर सोसाइटी केराकत द्वारा चाइनीज सामानों का बहिष्कार करते हुये मिट्टी का दिया जलाने की अपील करते हुये जम्मू-कश्मीर में शहीद हुये वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। स्थानीय नगर के रामलीला मंच काली जी मन्दिर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जहां संस्था के पदाधिकारियों ने चाइनीज सामानों के बहिष्कार की अपील किया, वहीं लोगों से अपने देश के कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दिये जलाने का आह्वान किया। साथ ही मिट्टी का दीपक जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सर्वेश साहू ‘शुभम’ के अलावा महामंत्री बृजेश सेठ, विवेक साहू, राहुल गुप्ता, शिवम साहू, शिवम गुप्ता, बृजेश गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, अचल शास्त्री, सौरभ गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, नीरज सिंह, दीपक सेठ, सुनील गुप्ता, रोहित साहू, हर्षित, केशव, आदित्य, संजय बाबा, सौरभ साहू सहित सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

