aajtaktimes

मेला लगाकर मतदाता बनने के लिये लोगों को किया गया जागरूक


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता मेला का आयोजन बुधवार को टीडीपीजी कालेज परिसर में प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक सम्पन्न हुआ। मेले में दर्जनांे विद्यालयों सहित 98 यूपी बटालियन एनसीसी की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बेबी फैंसी डेªस प्रतियोगिता में प्रथम श्रेष्ठा, द्वितीय नित्या, तृतीय रोहन आये तो पोस्टर में प्रथम एकता श्रीवास्तव, द्वितीय मनीषा बिन्द, तृतीय नेहा चौबे आयी। इसी तरह सिलाई में शिल्पी, फरहीन फात्मा, क्षमा देवी तो कड़ाई में सविता यादव, अंजली निषाद, त्रियांचला यादव ने बाजी मारी। मेंहदी में ज्योति गुप्ता, प्रगति, भारती साहू अव्वल आयी तो रंगोली में जनक कुमारी इण्टर कालेज, टीडी महाविद्यालय, एनसीसी 98 बटालियन, एसएसआर पैरामेडिकल तिघरा, शिया डिग्री कालेज, टीडी कामर्स के बच्चे बाजी मारे। कलश सजाओ में आईटीआई स्कूल आफ लखनऊ, टीडीपीजी कालेज, एसएसआर पैरामेडिकल कालेज, मुक्तेश्वर विद्यालय अव्वल आये। दीपक पेटिंग में दीपा कुशवाहा, प्रीती प्रजापति, कनीज फात्मा, नेल आर्ट में आबिदा, अभिलाषा मौर्या, नित्या सिंह, वीड्स साज-सज्जा में सुनीता यादव, मोनिका निषाद, शकुन्तला मौर्या अव्वल आये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनककुमारी इण्टर कालेज प्रथम, एसएसआर पैरामेडिकल तिघरा खुटहन द्वितीय, खुशबू शर्मा तृतीय आयी। सभी प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति कपूर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी, जिलापूर्ति अधिकारी डा. राकेश तिवारी सहित तमाम अधिकारियों, कर्मचारी, शिक्षकों, समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी को मतदाता बनने एवं मतदान करने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। आभार उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार पटेल ने दिया।

Related

UP 7810712341654122911

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item