aajtaktimes

दिवाकर मिश्रा चुने गये जेसीआई शाहगंज सिटी के नये अध्यक्ष

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी का वार्षिक चुनाव शाहगंज के एक पैलेस में सम्पन्न हुआ जहां सत्र 2017 के लिये जेसी दिवाकर मिश्र को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही जेसी सचिन वर्मा सचिव, जेसी अविनाश जायसवाल कोषाध्यक्ष एवं जेसी सौरभ सेठ, रंजीत साहू, विकास साहू, आशीष जायसवाल, आलोक गुप्ता एवं देवी प्रसाद चौरसिया उपाध्यक्ष और सुरेन्द्र नाग, ज्ञानेन्द्र यादव निदेशक चुने गये। पूर्व अध्यक्ष जेसी रविकान्त जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये चुनाव में अधिकारी के रूप में जेसी मनोज पाण्डेय, जेसी दीपक जायसवाल, रमेश चन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता, कृष्णा जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेसी डा. राजकुमार मिश्र, जेसी अजीत आर्य ,जेसी हनुमान अग्रहरि, लालचन्द्र यादव, प्रेम नारायण जायसवाल, दिनेश चन्द्र गांधी, सुनील अग्रहरि, संजीव जायसवाल के अलावा निर्भय जायसवाल, गौरव गुप्ता, मनीष बरनवाल, अनूप सेठ, संजय चौबे, रामजी अग्रहरि, विश्वजीत जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप जायसवाल ने किया। अंत में संस्था के नये अध्यक्ष जेसी रविन्द्र दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 5543550058824734711

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item