aajtaktimes

छात्रहित के लिये संघर्ष करता रहेगा नौजवान छात्र संगठन


जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन की बैठक जिला महासचिव सद्दाम हुसैन के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुये सुमित सिंह व मो. हमीद ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुये सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और ईमानदारी से कार्य करने का सुझाव दिया। महासचिव श्री हुसैन व वरूण दुबे ने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित रहे हैं। यह भारत के भविष्य के लिये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इस अवसर पर शिवम सिंह, अनुराग मिश्रा, विकास पाण्डेय, हसन फराज खां, रानू यादव, विकास सिंह के अलावा तमाम छात्र उपस्थित रहे।


Related

UP 8521429967819836153

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item