सलमान खान की फिल्मों का बहिष्कार करें : राज ठाकरे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_6.html
मुंबई (एएनएस )। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने अभिनेता मित्र सलमान खान के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दर्शक पाकिस्तानी कलाकारों का पक्ष लेने वाले सलमान की फिल्मों का बहिष्कार करें तभी इनके दिमाग ठिकाने आएंगे। उधर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने सलीम खान को सलाह दी है कि वह अपने बेटे सलमान को घर में बंद रखें ताकि वह ज्यादा न बोल सकें।
सलमान ने शुक्रवार को पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में कहा था कि पाकिस्तानी कलाकार आतंकवादी नहीं होते। वह सरकार से वीसा और वर्कपरमिट लेकर बॉलीवुड में काम करते हैं। उनके इस बयान पर राज ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार यहां काम करने के साथ जासूसी करते हैं। सलमान को पाकिस्तानी कलाकार इतने पसंद हैं तो वह पाकिस्तान जाएं और वहां वर्कपरमिट लेकर फिल्मों की शूटिंग करें।
राज ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करने वाले बॉलीवुड के कलाकारों और निर्माताओं का धंधा है। उन्हें भारतीय सैनिकों से प्यार नहीं है। उन्हें जानना चाहिए कि सीमा पर हमारे सैनिकों को फिल्मी गोली नहीं लगती बल्कि असली गोली लगती है। बॉलीवुड में सलमान सहित पाकिस्तानी प्रेमी कलाकार और निर्माता अपने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि नहीं देते हैं। इनकी फिल्मों का बहिष्कार किया जाए तभी ये सुधरेंगे।
सलमान को घर के अंदर ही रखें : राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि सलीम खान अपने बेटे सलमान खान को घर के अंदर ही रखें। वह ज्यादा इसलिए बोलते हैं, क्योंकि उनके परिवार का कोई भी देश के लिए शहीद नहीं हुआ।