aajtaktimes

सपा की मंथन बैठक में नहीं पहुंचे अखिलेश


लखनऊ। देश के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार में कलह चरम पर है। समाजवादी पार्टी की आज लखनऊ में जिलाध्यक्षों की बैठक से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किनारा कर लिया । कल शिवपाल सिंह यादव ने उनको बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया था, इसके बाद भी अखिलेश बैठक में नहीं पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज रहने का दावा कर रही समाजवादी पार्टी में कलह अब चरम पर है। समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आज जिस तरह से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक से किनारा किया है, वह तो खुली बगावत के संकेत हैं। अखिलेश यादव के आज की बैठक में शामिल न होने से साफ हो गया है कि वह अभी भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पक्ष में नहीं हैं।

Related

UP 1954606609213682189

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item