aajtaktimes

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष ने किया लीला का शुभारम्भ


जौनपुर। सार्वजनिक रामलीला समिति रैभानीपुर-मदारपुर का बीती रात समापन हो गया जहां अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ व कुम्भकरण वध का मंचन किया गया। यहां गत दिवस विजयदशमी का मेला सम्पन्न हुआ जहां रावण का पुतला जलाकर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया। बीती रात समापन अवसर के लीला के मंचन का उद्घाटन मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर निषाद बबलू अध्यक्ष श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति जौनपुर ने आरती उतारकर किया जिसके बाद आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर शिवपाल विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश यादव, बबलू शर्मा, सुरेन्द्र यादव, रितेश विश्वकर्मा, सुशील वर्मा एडवोकेट, छात्र नेता कौशल यादव, बृजेश यादव, राम आशीष विश्वकर्मा के अलावा तमाम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कल्लू स्नेही ने किया।

Related

UP 6802081609752651197

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item