aajtaktimes

मछलीशहर कोतवाली के मुंशी पर क्षेत्रीय लोगों ने लगाया आरोप


जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली में पासपोर्ट की रिपोर्ट लगाने के नाम पर वहां तैनात एक चर्चित मुंशी द्वारा लोगों से 1500 रुपये की मांग किया जा रहा है। यदि लोग कुछ कहते हैं तो उन्हें डांटकर भगा दिया जाता है या शांत रहने के लिये कहा जाता है। इतना ही नहीं, यह भी कहा जाता है कि 1500 रुपये पासपोर्ट की रिपोर्ट लगाने के लिये यहां खुला रेट है। आप अभी तक कहां थे। आपको नहीं पता। यह भी कहा जाता है कि पैसा नहीं देना है तो कोतवाल साहब से डायरेक्ट बात करिये। चर्चाओं की मानें तो कोतवाल महोदय से बात करने पर उनके द्वारा यह कहा जाता है कि जो मुंशी कह रहा है, उसको आप सुनिये। लोगों के अनुसार उक्त चर्चित मुंशी का कहना है कि 15 सौ रूपये में से साढ़े 7 रुपये तो हम जौनपुर पासपोर्ट आफिस में देते हैं। यदि 15 सौ रूपये नहीं देंगे तो हम लोग क्या अपनी जेब से भरेंगे। दबी जुबान से लोगों का कहना है कि उक्त मुंशी के अनुसार कोतवाल साहब को भी देना होता है।

Related

UP 9141168634292108034

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item