aajtaktimes

युवा मतदाता जागरूकता मेले में अधिकारियांे ने की अपील


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में युवा मतदाता जागरूकता मेला आयोजित हुआ जहां युवाओं के लिये 9 से 1 बजे तक प्रतियोगिता हुई। स्लोगन प्रतियोगिता में रूपाली यादव प्रथम, शरीयत फात्मा द्वितीय, उम्मे माशिरा तृतीय आयी तो चित्रकला/कार्टून प्रतियोगिता में रिचा मौर्या, दुर्गेश, शान्वी, मेंहदी प्रतियोगिता में शहनारा बानो, मंजू सौनी, हेमा कुमारी, रंगोली प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन, टीडी महिला कालेज, टीडीपीजी कालेज, कविता लेखन में रजनी यादव, दीक्षा शुक्ला, श्रद्धा तिवारी, टैटू बनाओ में अंजली गुप्ता, अरविन्दा बानो, प्रिया मिश्रा, रिस्ट बैण्ड प्रतियोगिता में सना जहरा, सबा प्रवीन अव्वल आये। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि प्रो. पीयूष रंजन कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, अपर जिला मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय सिंह एवं गायक रविन्द्र सिंह ज्योति ने संयुक्त रूप से किया। आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने अपील किया कि 18 वर्ष उम्र वाले मतदाता सूची में नाम बढ़वायें तथा मतदान के दिन अपना मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर राकेश पटेल सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी आदि मौजूद रहे।

Related

UP 4243785018422482368

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item