aajtaktimes

पाकिस्‍तान नहीं सुधरा तो हमारी सेना पाक के छक्‍के छुड़ा देगी: अनुप्रिया पटेल



बहराइच: केंद्रीय मंत्री और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सोमवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिन के दौरे पर पहुंची। यहां पर अनुप्रिया पटेल ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक हरकतों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान सुधरा नहीं तो हमारी सेना के जवान उनके छक्के छुड़ा देंगे।
जानकारी के अनुसार जिले के डायमंड हाल में कार्यकर्त्ता सम्मलेन में हिस्सा लेने पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी सरकार व हमारे जवानों ने आतंकियों व उन्हें पनाह देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अगर पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरता हो तो हमारी सेना उनके छक्के छुड़ा देगी।
सपा सरकार पर साधा निशाना 
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी सरकार माफिया और अपराधियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार प्रदेश की जनता को कभी लैपटॉप तो कभी स्मार्ट फोन देने का झुनझुना पकड़ा देते हैं। सपा सरकार लोगों को भिखारी समझती है। उन्‍होंने कहा कि समाजवादी सरकार में अपराधी व माफिया सरकारी तंत्र पर हावी हैं।

राहुल गांधी की खाट सभा पर साधा निशाना 

केंद्रीय मंत्री और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का खाट सभा पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी की खाट सभा में लोग उन्हें सुनने नहीं, बल्कि खाट लेने आते हैं। क्योंकि लोगों को पता है कि उन्हें उनसे और कुछ नहीं मिलने वाला है।

Related

UP 5708070713208214633

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item