aajtaktimes

मुलायम ने किया शिवपाल और अमर का बचाव, अखिलेश को लगायी फटकार


लखनऊ । समाजवादी पार्टी में मची रार के बीच इसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने ‘बाहरी आदमी’ राज्यसभा सदस्य अमर सिंह और भाई शिवपाल का बचाव करते हुए उनका विरोध कर रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डांट भरे लहजे में नसीहतें दीं।

मुलायम ने आज हंगामे और शोरगुल के बीच बिना किसी  अंत के अचानक समाप्त हुई पार्टी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं अमर सिंह और शिवपाल के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। अमर सिंह मेरा भाई है। उसने मुझे जेल जाने से बचाया और तुम :अखिलेश: अमर सिंह को गाली देते हो।’’ सपा मुखिया ने अखिलेश पर बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा ‘‘क्या है तुम्हारी हैसियत, मैं जानता हूं। क्या तुम अकेले चुनाव जीत सकते हो।’’ हालांकि यह बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हो गयी, लेकिन मुलायम ने एक स्पष्ट संदेश जरूर दिया कि ‘‘अगर किसी को सपा में रहना है, तो उसे सपा का बनकर रहना होगा। पार्टी में वही होगा, जो मैं कहूंगा।’’ उन्होंने अखिलेश को अति उत्साही युवा नेताओं से घिरा बताने की कोशिश करते हुए कहा ‘‘नारेबाजी और चापलूसी से तुम कुछ नहीं बन पाओगे। हम इनको समझते हैं, लेकिन इनके दिमाग में दूसरी बात है। जो लोग ज्यादा उछल रहे हैं, वे एक लाठी भी नहीं झेल पाएंगे।’’ सपा मुखिया ने कहा कि केवल लाल टोपी :पार्टी की टोपी: पहन लेने से कोई समाजवादी नहीं हो जाता। तुम्हारी आलोचना करने वाला ही तुम्हारा असली मित्र है।

Related

UP 2399055845723704434

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item