aajtaktimes

केर्बर और सिबुलकोवा सैमीफाइनल में


सिंगापुर:  विश्व की नंबर एक खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर तथा स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा ने अपने अपने मुकाबले जीतकर यहां डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। केर्बर ने टूर्नामैंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अमरीका की मेडिसन की को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।

हाल ही में वर्ष का अंतिम ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन जीतकर नंबर वन बनी केर्बर रेड ग्रुप में तीनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान पर रहीं।  सिबुलकोवा ने रोमानिया की सिमोना हालेप को कड़े संघर्ष में 6-3,7-6 से हराकर टूर्नामैंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं। सिबुलकोवा शनिवार को होने वाले सैमीफाइनल में ह्वाइट ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहीं रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से भिड़ेंगी। दूसरे सैमीफाइनल में केर्बर का मुकाबला गत चैंपियन एग्निस्ज्का रदवांस्का या यूएस ओपन की उपविजेता कैरोलिना प्लिसकोवा के साथ हो सकता है।

Related

sports 1369362187981700421

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item