aajtaktimes

अखिलेश की ‘स्मार्ट फोन योजना’ का एक दिन में हुआ इतना आवेदन, जानकर चौंक जाएंगे आप


बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शुरू की गयी समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के तहत चार लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि समाजवादी स्मार्ट फोन योजना में स्मार्ट फोन प्राप्त करने के लिए प्रदेश के चार लाख से अधिक युवक युवतियों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत स्मार्ट फोन प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय छह लाख रूपये से कम हो, आवेदक के अभिभावक श्रेणी-1 या श्रेणी-2 के अधिकारी न हों। आवेदन के समय आवेदक को हाई स्कूल के प्रमाण पत्र की स्केन प्रति अपलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि समाजवादी स्मार्ट फोन योजना की लोकप्रियता के कारण निरन्तर आवेदन किये जा रहे हैं।

चुनाव जीतने पर ‘मुफ्त स्मार्टफोन’
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टियों के लिए वोट बटोरने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लुभावने वादे का ऐलान किया। अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि अगर उनकी पार्टी इस बार भी चुनाव जीतती है तो 'समाजवादी स्मार्टफोन योजना' के तहत आम जनता को मुफ्त स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। अब इस बारे में ज्यादा जानकारी मिली है और फोन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। मात्र एक दिन में ही इतने लोगों द्वारा आवेदन कर दिया जाएगा शायद ही अखिलेश यादव को भी इसका अनुमान नहीं रहा होगा।

Related

UP 6177650045396463841

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item