जौनपुर। नगर के रोडवेज तिराहे के पास स्थित टारगेट ट्यूशन ब्यूरो द्वारा की गयी पहल फिल्म मीडिया कार्यालय पर बनायी गयी नेकी की दीवार भले ही सामान्य हो लेकिन इसकी पहल तमाम जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। उक्त बातें युवा भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने कही। इसी क्रम में ब्यूरो के संचालक कुंवर शेखर व ऋषभ जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि जिस व्यक्ति के पास अपनी जरूरत से अधिक कपड़े, जूते, चप्पल, किताब, कापी, पेन सहित अन्य वस्तुएं हैं, वह इस दीवार पर छोड़ जाता है। यह किसी जरूरतमंद के काम आता है। इस अवसर पर खजड़ी सम्राट सत्य प्रकाश गुप्ता, पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी, अभिषेक श्रीवास्तव, विक्रम गुप्ता, शशांक किशन, डा. आरएन सिंह, प्रदीप सिंह, राजन सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, अभिषेक, सत्यम, नरेन्द्र, अभिनव, अंशुमान, शिवम, शुभम, आशुतोष कुमार के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।