नशे में झूमी खाकी, कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में मचाया हंगामा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_930.html

बता दें, कि श्रवण कुमार मिश्रा पुलिस लाइन में कांस्टेबल के तौर पर तैनात है. जिसकी डयूटी पुलिस स्कोर्ट के साथ रहती है. सुबह उसको ड्यूटी पर भेजा गया तो नहीं गया. कुछ देर बाद वह पुलिस लाइन के गेट नंबर 2 पर शराब के नशे में धुत होकर लोगों को गालियां दे रहा था.
हंगामा होता देख तमाशबीन भी जुट गए. किसी रहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल को हिरासत में लिया. पुलिस के अधिकारी इस सिपाही के खिलाफ जांच की बाद कार्रवाई की बात कर रहे है.
