aajtaktimes

मुख़्तार अंसारी में है दम , सपा होगी मज़बूत : मुलायम


मोहम्मद सोहराब
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले अंसारी बंधुओं को नापसंद करते हों लेकिन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की नजर में ऐसा नहीं है। पार्टी में चल रहे घमासान के बीच सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में हुई मीटिंग में मुलायम ने लंबा भाषण दिया। उसमें उन्होंने अंसारी बंधुओं का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मुख़्तार सम्मानित परिवार से हैं। उप राष्ट्रपति हामीद अंसारी उनके परिवार के सदस्य हैं। मुख़्तार के परिवार के लोग आज़ादी की जंग में देश पर कुर्बानी दी है । मुलायम ने कहा कि अंसारी बंधुओ के सपा में शामिल हीने से पार्टी मज़बूत होगी । मुलायम के मुंह से निकली इस बात को लेकर अंसारी बंधुओं के समर्थक बेहद खुश हैं। हालांकि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी को पार्टी में शामिल नहीं कराया गया लेकिन जानबुझ कर उनका नाम उछाला जा रहा है। मीटिंग में पूर्व सांसदों को भी बुलाया गया था लेकिन अफजाल अंसारी मौजूद नहीं थे।

Related

UP 3812206058964330890

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item