aajtaktimes

भारत में घुस आया पाकिस्तानी बच्चा, BSF ने किया ऐसा काम जिससे पाक रेंजर्स को आ जाएगी शर्म!


ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, बीएसएफ ने सोमवार को एक 12 वर्षीय पाकिस्तानी बच्चे को वापस उसके देश को सौंप दिया। वह पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अनजाने में भारतीय सीमा क्षेत्र में घुस आया था।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के कसूर जिले के धारी गांव के रहने वाले मोहम्मद तनवीर को बीएसएफ के जवानों ने रविवार को पकड़ा था। ये जवान पंजाब के किसानों के साथ उनकी फसलों की रखवाली कर रहे थे। इन किसानों के खेत कंटीले तारों की बाड़ के उस तरफ भी हैं। लड़के को फिरोजपुर सेक्टर के दोना तेलु मल सीमा चौकी इलाके से पकड़ा गया था।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि वह अनजाने में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुस गया था। वह पाकिस्तानी सीमा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा के पास अपने जानवरों को चरा रहा था और बहुत प्यासा था। वह भारतीय सीमा में एक ट्यूबवेल से पानी पीने के लिए आया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स से सोमवार को संपर्क किया गया और अनजाने में सीमा पार कर आने वाले तनवीर को मानवीय आधार पर उन्हें सौंप दिया गया।

Related

World 2192936671868616159

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item