aajtaktimes

INDvsNZ: तीसरे वनडे में सचिन का रिकार्ड तोड़ सकते हैं धोनी


नई दिल्ली:  कोटला में मिली करीबी हार से परेशान टीम इंडिया मोहाली में तीसरे वनडे मैच में  न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सरीज में बढ़त बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। इस मैच में सभी की निगाहें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर ही टिकी हुई है। दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में एक धोनी तीसरे वनडे मैच में कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इस दौरान धोनी को मैच में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

सचिन का रिकार्ड तोड़ सकते है धोनी
टीम इंडिया के कप्तान धोनी के लिए मोहाली वनडे बेहद खास बन सकता है। इस स्टेडियम में अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए धोनी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, क्यों कि धोनी के नाम 193 छक्के हैं और भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं इन्होंने वनडे क्रिकेट में 195 छक्के लगाए हैं और भारत की तरफ से पहले नंबर पर हैं। अगर इस मैच में तीन छक्के लगा लेते है तो वह इस रिकार्ड को तोड़ सकते हैं।

9000 रन के करीब हैं धोनी
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह 9000 रन बनाने से सिर्फ 61 रन दूर हैं। अगर इस मैच में वह 61 रनों का आंकड़ा तय कर लेते है वह 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में आ जाएंगे।

Related

UP 3809108641146780669

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item