नोट प्रतिबंध बैंकों के लिए वरदान, सरकारी बैंकों के शेयर 13% चढ़े
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/13.html

गुरूवार के कारोबार में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी पीएसयू बैंक इडेक्स 8.72 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बैंक ऑफ इंडिया 13.71 फीसदी, यूनियन बैंक 12.70 फीसदी, पीएनबी 11.92 फीसदी, सिंडीकेट बैंक 10.93 फीसदी तक उछल गए। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस.बी.आई.) का शेयर 8.21 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।
मिंट डायरैक्ट के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर का मानना है कि सरकार के इस फैसले के बाद पूरे देश से भारी मात्रा में नकदी बैकों में जमा होगी, जिससे उनके कासा रेश्यो (Current and saving) सुधारने में मदद मिलेगी। साथ ही भारी नकदी आना बैंकों के लिए ब्याज दरें घटाने का भी रास्ता खोलता है।
एच.डी.एफ.सी. सिक्योरिटी के मुताबिक इस फैसले के बाद बैंकों के कासा रेश्यो में जबरदस्त उछाल आएगा। इससे सबसे ज्यादा फायदा सरकारी बैंकों को होगा। भारी नकदी जमा होने से अर्थव्यवस्था में नकदी का प्रवाह बढ़ जाएगा।
