aajtaktimes

7 को केराकत में प्रदर्शन करेगा प्रमासपा


जौनपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की बैठक मुफ्तीगंज बाजार में पवन गोस्वामी के आवास पर हुई। इस मौके पर केराकत विस के प्रत्याशी जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाय। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर की कमेटी तैयार करें। इस दौरान बताया गया कि 7 नवम्बर को केराकत तहसील पर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिन्द के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। इस अवसर पर गणेश बिन्द, दिवाकर यादव, निखिल राय, सूरज गौतम, अमित यादव, सचिन गोस्वामी, विश्वजीत, आशीष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Related

UP 5289393382040233824

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item