aajtaktimes

प्रमासपा ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर केराकत में किया प्रदर्शन


जौनपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिन्द के नेतृत्व में सोमवार को केराकत तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार केराकत को सौंपा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग की गरीब जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर इस जाति का कोटा 22 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाय। पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या की जांच सीबीआई से करायी जाय। बिहार में 22 वर्ष की जी-तोड़ मेहनत करके पहाड़ से रास्ता निकालने वाले दशरथ मांझी को भारत रत्न दिया जाय। मुस्लिम वर्ग में 3 बार में तलाक के नियम में संशोधन किया जाय। व्यवसाय के लिये लोन लेने वाले बेरोजगारों का लोन माफ किया जाय। पूर्वांचल के विकास के लिये पूर्वांचल राज्य अलग किया जाय। इस अवसर पर रामधनी बिन्द, जितेन्द्र चौधरी, गणेश बिन्द, उमेश बिन्द, रजनीश सरोज, धर्मेन्द्र मौर्य, महेन्द्र मिश्र, राम किशुन बिन्द, शिवशंकर वर्मा, राजकुमार बिन्द, राधेश्याम बिन्द, शिवधनी सरोज सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 566700535429789779

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item