aajtaktimes

डेंगू का प्रकोप जारी, चिकनगुनिया भी पसार रहा पैर, मरीजों की संख्या हुई 800 के पार


चंडीगढ, सोमवार को हैल्थ विभाग द्वारा 7 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 802 तक पहुंच गई है। विभाग द्रारा 5 नए चिकनगुनिया के मरीजों की भी पुष्टि हुई है। जिसके साथ ही चिकनगुनिया के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 213 हो गया है।
इन मरीजों में से 45 बाहर के रहने वाले तो 53 ने गलत पता दिया है और 115 केस चंडीगढ़ से हैं। सोमवार को ड्राइव के दौरान कुल 6568 घर चैक किए गए हैं। कुल 1740 कूलर्स चैक किए गए, जिनमें से 1 में लारवा मिला है। वहीं 6557 कंटेनर्स की चैकिेंग के दौरान 8 मामलों में लारवा की मौजूदगी पाई गई है। इसके अलावा 5097 ओवरहैड टैंक भी जांचे गए तो 176 लार्ज वॉटर बॉडीज में चैकिंग की गई। 5 लोगों को लापरवाही के लिए को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि संबंधित विभाग लगातार ड्राइव चला रहा है जिसका मामलों गिरावट नहीं आ रही है।
वहीं, शहर में वायलर के मरीजों की बढ़ती तादाद को रोकने के लिए जी.एम.एस.एच. सैक्टर-16 अस्पताल में स्पेशल फीवर ओ.पी.डी. चलाई गई थी। पिछले हफ्ते तक रोजाना 400 के करीब मरीज रजिस्टर किए जा रहे थे। डाक्टर्स की माने तो मौसम में थोड़ी ठंडक हो गई है जिसके साथ ही वायरल के मरीजों में थोड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ओ.पी.डी. में रोजाना 200 से 250 मरीज रजिस्टर किए जा रहे हैं।

Related

UP 2572083178462756695

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item