डेंगू से युवा व्यवसायी की गयी जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_12.html
जौनपुर। जनपद के बड़ौत गांव निवासी दानिश हुसैन पुत्र स्व. जब्बार हुसैन की लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में डेंगू के इलाज के दौरान मौत हो गयी जिसकी खबर पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो कि दानिश का लखनऊ में कंस्ट्रक्शन का कार्य था तथा उनकी दो बच्ची है। एक 4 साल व दूसरी 1 साल की है। मालूम हो कि बीते 8 नवम्बर को दानिश को तेज बुखार आया तो परिजन उपचार हेतु लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में ले गये जहां जांच में डेंगू पाया गया। उपचार चल रहा था कि आज उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत पर परिजन सहित परिचितों ने सूरे फातेहा पढ़कर दुआ किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता फैसल हसन तबरेज, आजम जैदी, हसन जाहिद खान, मेंहदीउल हसन आब्दी, रिजवान हैदर, मुफ्ती हैदर, तुफैल अहमद, जफर अब्बास, सैय्यद शहंशाह हुसैन, जुल्फिकार हैदर जौहर, हसनैन कमर दीपू, रियाजुल हक प्रधान, पंकज सोनकर, ज्ञानेश सिंह, इस्तेयाक रायनी, बब्बी खान, सरवर अहमद सहित अन्य उपस्थित रहे।

