aajtaktimes

युवा जनशक्ति पार्टी की जिला इकाई गठित


जौनपुर। युवा जनशक्ति पार्टी की बैठक हिन्दी भवन में हई जहां सैकड़ों युवाओं ने संगठन में शामिल होकर आस्था व्यक्त किया। इस पर राष्ट्र निर्माण के लिये युवाओं को आगे आने का आह्वान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर अविश्वास व्यक्त करते हुये वंशवाद, जातिवाद, धर्मवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव दीपक जी ने युवाओं को अपनी क्षमता के प्रदर्शन का आह्वान किया। अन्त में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आबीस इमाम ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में जिलास्तरीय पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमन पाण्डेय, उपाध्यक्ष आलोक सिंह, शाहरूख शाह, आकाश सिंह, यासिर इमाम, शुभम सिंह, सौरभ दुबे, महासचिव विभव ओझा, पवन पाण्डेय, विवेक सिंह, अली हसन, अश्वनी सिंह, सचिव शोएब कादरी, निकू राजा, साहब अब्बास, मीडिया प्रभारी सौरभ, नजीर, सत्य प्रकाश सिंह, छात्र इकाई के जिलाध्यक्ष मौसम ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Related

UP 720022969221415236

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item