aajtaktimes

जौनपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दूकान में लूट,पुलिस मार रही हवा में तीर


जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान में बेख़ौफ़ बदमाशो ने दिन दहाड़े धावा बोलकर असलहे के बल पर लाखो रूपये मूल्य के सोने चांदी के गहने लूट कर फरार हो गए है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई लूट की खबर मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताड़ शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम करीब साढ़े चार बजे दो मोटर साइकिलो पर सवार चार बदमाश नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार मोहल्ले में स्थित शुभम जेवलर्स की दुकान में धावा बोलकर असलहे से आतंकित करके दुकान में रखा सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से पूरा नगर दहल गया है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश दीक्षित समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है। कितने की लूट हुई है इसका मिलान किया जा रहा है।

Related

UP 6131598127852823028

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item