aajtaktimes

हजार-पांच सौ के बदले सौ का नोट लेने के लिये बैंकों में उमड़ी भारी भीड़

जौनपुर। 5 सौ एवं 1 हजार रूपये के नोटों को भारत सरकार द्वारा अमान्य घोषित किये जाने के बाद गुरूवार के बाद आज शुक्रवार को भी बैंकों व डाकघरों में अफरा-तफरी मची रही। लोग पुराने नोटों को बदलने एवं जमा करने के लिये जनपद के सभी छोटे-बड़े बैंकों व डाकघरों में सुबह से ही डटे रहे। वहीं ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस के जवान भी तैनात किये गये थे। बुधवार को बंदी के बाद गुरूवार को बैंक खुले जहां लोगों की भीड़ उमड़ी लेकिन शुक्रवार को भी भीड़ कम नहीं रही। देखा गया कि प्रातः 8 बजे से ही लोगों की कतार लग गयी जो देर शाम तक लगी रही। नोट बदलवाने, अमान्य नोटों को खाते में जमा करने और घर-गृहस्थी की जरूरत के लिये खाते से रूपये निकालने के लिये लोग घण्टों कतार में लगे रहे। 5 सौ एवं 2 हजार रूपये के नये नोट अधिकांश बैंकों व डाकघरों में नहीं रहे जिसके चलते लोग 100 रूपये के नोट लेकर अपने दिनचर्या वाले काम निबटाये। इस बाबत पूछे जाने पर बैंक आफ बड़ौदा सिपाह शाखा में तैनात प्रांजल जायसवाल ने बताया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुये अलग-अलग काउण्टर लगाये गये हैं। पैसा जमा करने वालों की संख्या ज्यादा है जिसके चलते पैसा लेकर रसीद काट दिया जा रहा है जिसके बाद शाम से लेकर देर रात तक लेजर मेंनेट किया जा रहा है।


Related

UP 1181401979048979822

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item