aajtaktimes

घर के बाहर सोये अधेड़ की गोली मारकर हत्या, कारण अज्ञात


जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के परमानतपुर मोहल्ले में घर के बाहर सोये अधेड़ की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के बाद हत्यारों की तलाश में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहलला निवासी नीबू लाल सोनकर रात को खाना खाने बाद अपनी दुकान के सामने सो गये। आज तड़के किसी ने उनकी कनपटी में गोली मार दिया जिसकी आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो नीबू खून से लथपथ चारपाई पर मृत पड़े थे। भोर में हुई हत्या से क्षेत्र सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गयी। परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी। उधर सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर अमित राय, शहर कोतवाल अरविन्द सिंह, सरायपोख्ता चौकी प्रभारी अरविन्द यादव सहित डाग स्वायड टीम पहुंच गयी। सभी ने अपने स्तर से जांच किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक न कोई सुराग हाथ लग सका और न ही हत्या का कारण ज्ञात हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Related

UP 2638858837860062213

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item