aajtaktimes

सतर्कता जागरूकता अभियान के बारे में दी गयी जानकारी


जौनपुर। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक रूधौली द्वारा  सतर्कता जागरूकता अभियान पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम दीक्षित ने किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक शिव प्रताप सिंह ने ग्रामीणों के समक्ष शपथ पत्र पढ़ा जिसे लोगों ने दोहराया। साथ ही सौ से अधिक लोगों ने शपथ पर हस्ताक्षर भी किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि ईमानदारी को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने में ऐसे आयोजन कारगर साबित होंगे। इस अवसर पर सुशील दीक्षित, ओम प्रकाश सिह, चन्द्रधर तिवारी, राकेश वर्मा, कृष्णदेव पाण्डेय, सतीश सिंह, पारस यादव, सालिक राम वर्मा के अलावा सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।

Related

UP 4773947514551276375

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item