aajtaktimes

डीजल 2.25 रुपये और पेट्रोल 2.41 रुपये सस्ता

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम दो रुपये 42 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत दो रुपये 25 पैसे प्रति लीटर घटाने की घोषणा की है। नई दरें आज मध्य रात्रि से लागू हो जाएंगी।
इससे पहले दिन में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। सरकार की तरफ से दोनों ईंधनों में उत्पाद शुल्क में यह लगातार चौथी बार बढ़ोतरी है। तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा कर इनमें बदलाव करती हैं।
सरकार ने पिछले साल 18 अक्टूबर को डीजल के दाम नियंत्रण मुक्त कर दिए थे। इसके बाद से डीजल की कीमतों में यह पांचवीं बार कमी की गई है। पेट्रोल को जून 2012 में ही सरकारी नियंत्रण से अलग कर दिया गया था। पिछले साल अगस्त से पेट्रोल की कीमत में यह नौवीं बार कटौती की गई है |

Related

news 2673872128518171861

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item